Friday, 11 March 2016

फेरो के समय दुल्हे को ठिक से ना चलता देख शादी से किया इनकार On the spot दुसरा दुल्हा बूला कर की शादी।

जारचा कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव में आयोजित एक शादी समारोह में दुल्हन ने ठिक उस समय शादी इनकार कर दिया  जब फेरे होने वाले थे इसकी वजह ये है की दुल्हन ने फेरो के दौरान दूल्हे को ठीक से नहीं चल पाता देख शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन और परिजनों का आरोप है कि युवक दिव्यांग था, लेकिन उसके घरवालों ने बात छुपा ली। काफी विवाद के बाद दुल्हन ने बारात लौटा दी। हालांकि दुल्हन के पिता ने आनन-फानन में दिल्ली से बारात बुलाई और बेटी की शादी दूसरे युवक से हुई।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के गुलावठी-सिरोंधन से बारात नरौली गांव में आई थी। बारात की चढ़त की रस्म हुई और दूल्हा, दुल्हन के घर पहुंचा। फेरे की रस्म के दौरान दुल्हन ने देखा की दूल्हे को चलने में परेशानी हो रही है।
********
<div class="fb-like" data-href="https://m.facebook.com/Knowledge-in-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80-182113948813253/" data-layout="standard" data-action="like" data-show-faces="true" data-share="true"></div>

Monday, 7 March 2016

आज से विश्व कप टी-20 का महासंग्राम


8 मार्च। लोगों के लिए मनोरंजन बना बीस-बीस ओवर का फटाफट क्रिकेट विश्व कप टी-20 के रूप में मंगलवार से भारत में धूम-धड़ाका मचाएगा जब दुनिया की शीर्ष और मजबूत टीमें इस महासंग्राम में शिरकत करेंगी। मंगलवार से विश्व कप के पहले दौर की शुरुआत होगी जिसमें आठ टीमें मुकाबले करेगी जिसके बाद सुपर-10 के मुकाबले शुरू होंगे।

क्वालिफायर के मुकाबलों के लिए टीमों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड, हॉलैंड और ओमान को रखा गया है जबकि अफगानिस्तान, हांगकांग, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में शामिल किया हैं। इन दोनों ग्रुपों से शीर्ष पर रहने वाली टीम को सुपर-10 में जाने का मौका मिलेगा।

फिर 15 मार्च से भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले से सुपर-10 की शुरुआत होगी।

मंगलवार को क्वालिफायर के दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नागपुर में होगा, जिसमें पहले राउंड के ग्रुप बी मुकाबले में हांगकांग और जिम्बाब्वे तथा इसी दिन नागपुर में ही दूसरे मैच में स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान खेलने उतरेंगे। पहला सेमीफाइनल दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में और दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

दूसरी ओर भारत ने एक बार यह खिताब अपने नाम करने में सफल रहा है जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका एक भी बार खिताब नहीं जीत पाया है। भारत ने वर्ष 2007 में, पाकिस्तान ने 2009 में, इंग्लैंड ने 2010, वेस्टइंडीज ने 2012 और श्रीलंका ने 2014 में विश्व कप टी-20 के खिताब जीते हैं। श्रीलंका इस बार टूर्नामेंट में गत चैंपियन की हैसियत से खेलेगा।

---------------------------------
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameborder="0" src="//ws-in.amazon-adsystem.com/widgets/q?ServiceVersion=20070822&OneJS=1&Operation=GetAdHtml&MarketPlace=IN&source=ac&ref=tf_til&ad_type=product_link&tracking_id=mangucom-21&marketplace=amazon&region=IN&placement=B00IBHXMG8&asins=B00IBHXMG8&linkId=&show_border=true&link_opens_in_new_window=true">
</iframe>

Saturday, 5 March 2016

टीम भारत तैयार है इस तस्वीर का बदला लेने के लिये कल मैदान मे ।


भारत और बंगलादेश के बीच रविवार को होने वाले एशिया कप के फाइनल से पहले एक तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो गई है जिसमें बंगलादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर दहाड़ते हुए दिखाया गया है। धोनी को एक बार फिर बंगलादेश में प्रशंसकों ने अपने निशाने पर लिया है और यह मामला पिछले साल के मुकाबले ज्यादा संगीन दिखाई देता है जब तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद एक बंगाली समाचार पत्र ने मुस्ताफिजुर के हाथ में एक कटर और सात भारतीय खिलाड़ियों के आधे गंजे किए जाने की तस्वीर विज्ञापन के रूप में छापी थी।

मुस्ताफिजुर का वाक्या उस सीरीज के समय हुआ था।मुस्ताफिजुर के प्रदर्शन के बाद बंगाली समाचार पत्र प्रथम आलो ने एक विज्ञापन दिखाया था जिसमें मुस्ताफिजुर के हाथ में एक कटर था और कप्तान धोनी विराट कोहली सहित सात भारतीय खिलाड़ियों के आधे बाल कटे हुए थे। एशिया कप के फाइनल से पहले एक बार फिर बंगलादेशी प्रशंसकों ने ऐसी हरकत कर दी है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। फाइनल की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री ने इसे कोई तवज्जो नहीं दी और कहा कि टीम का ध्यान अपने खेल पर केंद्रित है और वह फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। भारत ने एशिया कप के पहले मैच में बंगलादेश को बुरी तरह शिकस्त दी थी।

Friday, 4 March 2016

फेसबुक अकाउंट का जबर्दस्त फायदा, 10 मिनट मे ऐसे मिल सकते हैं 1 लाख रुपये


नौकरीपेशा लोगों के लिये फेसबुक अकाउंट का एक और बेहतरीन फायदा सामने आया है। अब फेसबुक अकाउंट होल्डर्स बिना किसी कागजी कार्रवाई से चंद घंटों में एक लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। अर्ली सैलरी नाम की एक कंपनी ऐसा मोबाइल एप लॉन्च किया है जिसके जरिये आप फेसबुक अकाउंट के आधार पर लोन ले सकेंगे।

सोशल मीडिया प्रोफाइल का ब्याज पर पड़ेगा असर

एप डाउनलोड करने के बाद लोन के लिये एप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी आपके फेसबुक और लिंक्डिन जैसे अकाउंट का प्रोफाइल चैक कर पर बिना लंबी-चौड़ी कागजी कार्यवाही के लोन मुहैया कराएगी। फेसबुक अकाउंट पर आपकी एक्टिविटी, फ्रेंड लिस्ट आदि का विश्लेषण करता है। आपका सोशल मीडिया प्रोफाइल आपके लोन की ब्याज दर पर भी असर करेगा।

एक महीने में लौटाना होगा अमाउंट

लोन के लिये सोशल अकाउंट्स के अलावा पैन कार्ड, तीन महीनों की बैंक स्टेटमेंट भी उपलब्ध करानी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एप लॉन्च करने वाली कंपनी फिलहाल एक साल में तीन अरब का लोन देगी। हालांकि आपको यह लोन सिर्फ एक महीने के लिये ही दिया जाएगा। साथ ही आपको इस पर ढाई फीसदी ब्याज भी देना होगा।

Wednesday, 2 March 2016

फ्रीडम 251 फोन बनाने वाली कंपनी का ऑफिस हुआ बंद


रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च किया था। इसकी कीमत महज 251 रुपये है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने नोएडा सेक्टर 63 स्थित अपना ऑफिस बंद करने का फैसला किया है। किराए के ऑफिस से अपना अभियान शुरू करने के महज 15 दिन के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

फ्रीडम 251 फोन लॉन्च होते ही 17 फरवरी को फोन खरीदने के लिए सैकड़ों ग्राहक ऑफिस के बाहर एकत्र हो गए थे।

रिंगिंग बेल्स के संस्थापक का कहना है कि हम ऑफिस को शिफ्ट करने के लिए नोएडा में किराए पर कुछ अन्य जगहों को लिए देख रहे हैं। इमारत के मालिक ने हमसे परिसर खाली करने के लिए कहा है, इसलिए हमने इस ऑफिस को बंद करने का फैसला किया है।

हमें इमारत के मालिक राजीव नरूला के साथ 11 महीनों के लिए एक समझौत पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन अब वह हमसे खाली करने के लिए बात कर रहे हैं, क्योंकि उनको स्थानीय प्राधिकारी से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी ने शुरुआत में खरीदारों से 7.35 करोड़ स्मार्टफोन की होम डिलीवरी का वादा किया था। ऑफिस बदलने की बात पर गोयल का कहना है कि वह अपने ग्राहकों से वादा कर चुके हैं, फोन की डिलीवरी की जाएगी और जिन लोगों ने फोन बुक किया है उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

"मैंने छह भारतीय एजेंसियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं जो स्मार्टफोन के निर्माण में योगदान देगीं। इसलिए, मैं बाधाओं के बावजूद वादे पर डिलीवरी करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हूं। बावजूद इसके लोग और अधिकारी मुझे हतोत्साहित कर रहे हैं"।
 .इमारत के मालिक राजीव नरूला ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने रिंगिंग बेल्स से बिना किसी देरी के ऑफिस शिफ्ट करने के लिए कहा है। इस इमारत का निर्माण औद्योगिक भूखंड पर किया गया था और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह ऑफिस अवैध रूप से चल रहा था। अनिवार्य तौर पर औद्योगिक उपयोग के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए परिसर का इस्तेमाल करने की अनुमति प्राप्त नहीं थी।

एन के सिंह, नोएडा प्राधिकरण के औद्योगिक विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) का कहना है कि हम मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए निर्धारित इमारत के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। हमने इसके लिए एक समिति गठन किया है जो उसके द्वारा प्रतिबद्ध उल्लंघन की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट सौंपने के बाद इमारत के मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा।"

  • नरूला ने कहा, "मैंने यह सोच कर रिंगिंग बेल्स को किराए पर जगह दी कि मैं बाद में नोएडा प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त कर लूंगा। मैंने अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं कि नोएडा प्राधिकरण मेरे खिलाफ कार्रवाई क्यों कर रहा है"। 

Tuesday, 1 March 2016

अब 1 रुपये में पाएं 1जीबी 3G इंटरनेट डाटा रीचार्ज


सुनकर शायद आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा,लेकिन यह सच है अब आप मात्र 1 रुपये में 1GB 3G इंटरनेट डाटा पा सकते है। यह शानदार ऑफर लेकर आया है आइडिया मोबाइल एप। आइडिया मोबाइल एप का यह ऑफर एंड्रायड, आइओएस और विंडोज फोन्स पर दिया जा रहा है।

पढ़े: कम करना चाहते है मोबाइल बिल तो अपनाएं ये 8 टिप्स

इस ऑफर को पाने के लिए आपको पहले अपने फोन में आइडिया एप डाउनलोड करना होगा। ध्यान दें कि यह ऑफर केवल आइडिया यूजर्स के लिए ही है। इसलिए एप डाउनलोड के बाद अपने आइडिया मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और फिर आपको 1रुपये का रीचार्ज ऑफर दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें। अब 1 रुपये की कीमत यहां डालें और कूपन कोड APP1 डाल दें। बस अब अपने वैध पेमेंट विकल्प से 1 रुपये का पेमेंट कर दें और फायदा उठाएं इस लजवाब ऑफर का।

ध्यान दें: वैसे इस बात की कोई गारंटी नहीं कि आपको रीचार्ज करने पर 1 जीबी डाटा ही मिले बल्कि यह 100MB तक भी हो सकता है।