Thursday, 16 June 2016

जानिए छोटे पर्दे की किस हसीना को डेट कर रहे हैं कपिल शर्मा!

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इस बार अपनी कथित गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा इनदिनों प्रीति सिमोस को डेट कर रहे हैं। गौर हो कि प्रीति 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रीति और कपिल एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों इनदिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालांकि, इस मामले में अभी तक प्रीति और कपिल का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ना ही दोनों में से किसी ने भी डेट करने की बात पर खुलकर बोला है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब कपिल से इस बारे में पूछा गया तो वो अपने ही अंदाज में बात को टाल गए।

No comments:

Post a Comment